जानिए, टी-20 विश्व कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के पांच कारण

नयी दिल्ली : विराट कोहली के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए टी-20 विश्व कप क्रिकेट के वर्षाबाधित मुकाबले में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा कर विश्व कप में उसके खिलाफ अश्वमेधी अभियान बरकरार रखा. आपको बता दें कि विश्व कप में भारत के […]

नयी दिल्ली : विराट कोहली के नाबाद अर्द्धशतक की मदद से भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए टी-20 विश्व कप क्रिकेट के वर्षाबाधित मुकाबले में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा कर विश्व कप में उसके खिलाफ अश्वमेधी अभियान बरकरार रखा. आपको बता दें कि विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान अब तक किसी भी फॉर्मेट में कोई भी मैच नहीं जीत सका है. शनिवार को भी ईडन गार्डन कोलकाता में यह सिलसिला जारी रहा. पाकिस्तान पर जीत के ये हैं पांच कारण…

1. गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को शुरुआती 10 ओवर में खुल कर खेलने नहीं दिया़ शुरुआत में कसी हुई गेंदबाजी की.

2. शुरुआती झटकों के बाद विराट कोहली और युवराज सिंह ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की पारी खेली. दोनों ने विकेट को बचाया और रन बनाये.

3. शुरुआत के ओवरों को छोड़ दिया जाये, तो पाकिस्तान के गेंदबाज बाद के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को रोक नहीं पाये.

4. बारिश से बाधित मैच में भारत का टॉस जीतना टीम इंडिया की जीत के लिए सबसे अहम रहा़ शुरुआत में बारिश के कारण आउट फील्ड गीला था.

5. इडेन गार्डेंस की पिच काफी टर्न कर रही थी. पाकिस्तान के स्पिनर अपनी छाप नहीं छोड़ पाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >