मार्टिन क्रो के निधन पर क्रिकेट के दिग्गजों ने जताया शोक

न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर मार्टिन क्रो का आज कैंसर के कारण निधन हो गया है. 1990 के दशक के वे महान क्रिकेटर थे. उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्‌वीट कर उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्‌वीट […]

न्यूजीलैंड के महान क्रिकेटर मार्टिन क्रो का आज कैंसर के कारण निधन हो गया है. 1990 के दशक के वे महान क्रिकेटर थे. उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है. क्रिकेट जगत के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्‌वीट कर उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्‌वीट किया, मार्टिन क्रो महान क्रिकेटर थे, दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदना उनके साथ है.


https://www.instagram.com/p/BCeQcKGDdZE/

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपने संदेश में कहा, आप हमेशा मेरी नजरों में लीजेंड रहेंगे. धन्यवाद उन सारी चीजों के लिए जो मैंने आपसे सीखा. उन्होंने आत्मा की शांति के लिए भी दुआ की.

एडम गिलक्रिस्ट ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे लीजेंड थे. वे एक स्टार बल्लेबाज थे. उन्होंने उनके परिजनों के प्रति संवेदना जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >