मैदान पर ”गब्‍बर” और भज्‍जी ने लड़ाया पंजा, देखें VIDEO

ढाका : कल 24 फरवरी को एशिया कप टी-20 का पहला मैच खेला जायेगा. यह मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच होगा. मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ढाका रवाना हो गयी है. कल अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर एक बड़ा ही रोमांचक दृश्य तब देखने को मिला, जब शिखर धवन और हरभजन […]

ढाका : कल 24 फरवरी को एशिया कप टी-20 का पहला मैच खेला जायेगा. यह मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच होगा. मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ढाका रवाना हो गयी है. कल अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर एक बड़ा ही रोमांचक दृश्य तब देखने को मिला, जब शिखर धवन और हरभजन सिंह जोर आजमाइश में लग गये.

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि शिखर धवन और भज्जी पाजी मस्ती के मूड में हैं. दोनों ने मैदान पर लेटकर पंजा लड़ाया. दोनों खिलाड़ी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं, हालांकि इस जोर आजमाइश में विनर कौन रहा, यह वीडियो से पता नहीं चल पाया है.गौरतलब है कि एशिया कप का आयोजन 24 फरवरी से छह मार्च तक किया गया है. एशिया कप का फाइनल छह मार्च को खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >