मेलबार्न : आस्ट्रेलिया के ओपनर बैट्समैन डेविड वार्नर को दूसरी बार पिता बनने का गौरव मिला है. आज सुबह डेविड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी साथ ही इंस्टाग्राम पर बच्ची और अपनी तसवीर भी साझा की है. उन्होंने बताया कि बच्ची का नाम इंडी राए है, जो उनकी दूसरी बेटी है. उनकी बड़ी का नाम इवी माए है.
वार्नर और उनकी पत्नी कैंडिस की इससे पहले 16 महीने की बेटी इवी माए है. उन्होंने अपनी दूसरी बच्ची का नाम इंडी राए रखा. वार्नर ने नवजात बच्ची और उसकी मां के साथ बडी बेटी की फोटो भी पोस्ट की है.
उन्होंने लिखा ,‘‘ कैंडी वार्नर वन और मैंने अपनी नन्हीं बेटी इंडी राए वार्नर का सुबह इस संसार में स्वागत किया. इवी माए पहली बार अपनी छोटी बहन से मिली.’ वार्नर ने भारत के खिलाफ पर्थ में पहला वनडे खेला लेकिन वह कल दूसरा और फिर तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे.
