देखें, क्रिस गेल ने एक महिला रिपोर्टर से क्या कहा कि…

मेलबर्न : वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल नये विवाद में घिर गए जब बिग बैश लीग क्रिकेट मैच के बाद उन्होंने महिला टीवी प्रस्तोता पर ‘अनुचित’ टिप्पणी की. इस टी20 लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलने वाले गेल ने 15 गेंद में 41 रन बनाकर तस्मानिया पर अपनी टीम की जीत में […]

मेलबर्न : वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल नये विवाद में घिर गए जब बिग बैश लीग क्रिकेट मैच के बाद उन्होंने महिला टीवी प्रस्तोता पर ‘अनुचित’ टिप्पणी की.

https://www.youtube.com/watch?v=w45iLm_WrTc

इस टी20 लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेलने वाले गेल ने 15 गेंद में 41 रन बनाकर तस्मानिया पर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद चैनल 10 की प्रस्तोता मेल मैकलाघलिन से बात कर रहे थे. गेल ने कहा,‘‘मैं भी यहां आकर आपको साक्षात्कार देना चाहता था, यही कारण है कि मैं यहां हूं. पहली बार आपकी आंखें देखने आया हूं.’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि यह मैच जीतने के बाद हम ड्रिंक्स पिएंगे. शर्माओ मत बेबी.’
गेल की इस टिप्पणी से असहज महसूस कर रही मैकलाघलिन ने हालांकि साक्षात्कार जारी रखने का प्रयास करते हुए कहा, ‘‘मैं शर्मा नहीं रही.’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू फ्लिंटाफ जैसे क्रिकेटरों के अलावा सोशल मीडिया पर अन्य लोगों ने गेल गेल को लताड लगाई है. बिग बैश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंथोनी एवरार्ड ने भी ट्विटर पर बयान जारी करके गेल की इस टिप्पणी को ‘अपमानजनक’ और ‘अनुचित’ करार दिया है और कहा है कि वह इस बारे में गेल और टीम से बात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >