नयी क्रिकेट कामिक सीरिज लांच करेंगे रोहित शर्मा

मुंबई : भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ग्राफिक इंडिया, ब्रिटेन स्थित आईएसएम कामिक्स और कार्नर स्टोन स्पोर्ट के साथ मिलकर पर्यावरण संबंधी नयी सुपर हीरो टीम ‘ हाइपर टाइगर्स’ लांच करेंगे. यह डिजिटल कामिक अगले साल एक फरवरी से रोहित के फेसबुक पेज और ग्राफिक पीओपी मोबाइल ऐप के जरिये सभी फोन पर उपलब्ध होगी. रोहित […]

मुंबई : भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ग्राफिक इंडिया, ब्रिटेन स्थित आईएसएम कामिक्स और कार्नर स्टोन स्पोर्ट के साथ मिलकर पर्यावरण संबंधी नयी सुपर हीरो टीम ‘ हाइपर टाइगर्स’ लांच करेंगे. यह डिजिटल कामिक अगले साल एक फरवरी से रोहित के फेसबुक पेज और ग्राफिक पीओपी मोबाइल ऐप के जरिये सभी फोन पर उपलब्ध होगी.

रोहित ने कहा ,‘‘ मैं ग्राफिक इंडिया के काम का कायल हूं. उनके साथ मिलकर भारत की पहली क्रिकेट आधारित सुपरहीरो कामिक का प्रस्ताव मुझे बहुत अच्छा लगा.” उन्होंने कहा ,‘‘ हाइपर टाइगर्स एक्शन से भरा रोमांचक गेम है. इसमें हमारी धरती और खतरे में पड़ी वाइल्ड लाइफ की रक्षा का संदेश भी है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >