बैटिंग करते हुए यह क्या कर बैठे वीरेंद्र सहवाग, वीडियो वायरल

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पिछले महीने अलविदा कहने वाले धुरंधर भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों स्टार्स क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं. सहवाग सचिन्स ब्लास्टर्स की तरफ से इस लीग में खेल रहे हैं. वान्र्स वारियर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वीरेंद्र सहवाग अचानक हिंदी मूवी मेरे जीवन साथी का एक गाना […]

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पिछले महीने अलविदा कहने वाले धुरंधर भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों स्टार्स क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं. सहवाग सचिन्स ब्लास्टर्स की तरफ से इस लीग में खेल रहे हैं. वान्र्स वारियर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वीरेंद्र सहवाग अचानक हिंदी मूवी मेरे जीवन साथी का एक गाना ‘चला जाता हूं किसी के धुन में धड़कते दिल के फंसाने लिये’ गुनगुनाने लगे. उनकी आवाज टीवी पर मैच देखने वालो को स्पष्ट सुनायी दी. यह गाना बॉलीवुड के सुपर स्टार राजेश खन्ना पर फिल्माया गया है.

वीरेंद्र सहवाग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीरेंद्र सहवाग के प्रशंसक उनका गाना सुनकर जहां चौंक गये, वहीं वे सहवाग के इस रूप से परिचित होकर खुश भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >