Video: ‘हो गया इसका, अब नहीं चलेगा’, शुभमन गिल को स्लेज करने लगे बेन डकेट, फिर हुआ ये

Ben Duckett Sledges Shubman Gill: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अब तक शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 585 रन बनाए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट में उनका प्रदर्शन फीका रहा, जहां उन्होंने दोनों पारियों में सिर्फ 16 और 6 रन बनाए. भारत 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन 58/4 पर सिमट गया, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया है.

Ben Duckett Sledges Shubman Gill: भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए इंग्लैंड के खिलाफ यह सीरीज अब तक यादगार रही है, खासकर बल्ले से उनके शानदार प्रदर्शन के चलते. गिल ने पहले दो टेस्ट मैचों में कुल 585 रन बनाए, जिसमें 269, 161 और 147 की पारियां शामिल हैं. हालांकि लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में वह खास योगदान नहीं दे सके. पहली पारी में उनके बल्ले से 16 रन आए, जबकि दूसरी पारी में वे 6 रन ही बना सके. लॉर्ड्स टेस्ट में भारत जीत के बेहद नजदीक दिख रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने 193 रन का पीछा करते हुए 58 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए. 

IND vs ENG 3rd Test Lord’s में इंग्लैंड ने छोटे से स्कोर का बचाव करने के लिए स्लेजिंग का भरपूर सहारा लेना शुरू कर दिया है. इसी रणनीति के तहत पूरी टीम ने भारतीय कप्तान पर मिलकर हमला करना शुरू किया. मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने गिल के खिलाफ स्लेजिंग की और तंज कसते हुए कहा कि “ये अब इस सीरीज के लिए खत्म हो चुका है.” चौथे दिन के अंतिम सत्र में भारत जब 41/2 पर था और 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब गिल बल्लेबाजी के लिए उतरे. स्टोक्स ने गिल को देखकर अपने साथियों से कहा, “600 रन बना चुका है ये, अब इसके लिए सीरीज खत्म.”

दुर्भाग्य से, गिल इस बार कुछ खास नहीं कर सके और नौ गेंदों की अस्थिर पारी के बाद ब्रायडन कार्से की गेंद पर 6 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए. उनसे पहले यशस्वी जायसवाल (0) और करुण नायर (14) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद नाइटवॉचमैन के तौर पर उतरे आकाशदीप भी दिन की अंतिम गेंद पर बेन स्टोक्स का शिकार बन गए. 

इंग्लैंड और भारत दोनों टीमों की पहली पारी में 387 रन बने, इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर के कहर से दहलकर केवल 192 रन ही बना सका. हालांकि, चौथे दिन भारत भी स्टंप्स तक 58/4 पर सिमट गया. अब पांचवे दिन उसे जीत के लिए 135 रन की जरूरत है. हालांकि भारत के लिए राहत की बात है कि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (33*) क्रीज पर डटे हुए हैं, जिन्होंने पहली पारी में भी 100 रन बनाए थे.

‘ड्रेसिंग रूम में हमारे पास…’, सुंदर ने भरी हुंकार; अंतिम दिन इंग्लैंड को चटाएंगे धूल 

2025 में मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन, फाइनल में मैक्सवेल की वाशिंगटन को केवल 5 रन से हराया

बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर बनाया  रिकॉर्ड, रनों के मामले में हासिल की दूसरी सबसे बड़ी जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >