युवराज ने कहा, ''हरभजन सिंह अब आप दूसरा नहीं फेंक सकोगे''
नयी दिल्ली : गुरूवार को टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह कल बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा के साथ विवाह बंधन में बंध गये. भज्जी की शादी में टीम इंडिया के कई खिलाडियों के साथ बॉलीवुड के भी कई कलाकार मौजूद थे. ट्विटर पर भी भज्जी को शादी की ढेरों शुभकामनायें मिल रही है. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : गुरूवार को टीम इंडिया के सबसे अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह कल बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा के साथ विवाह बंधन में बंध गये. भज्जी की शादी में टीम इंडिया के कई खिलाडियों के साथ बॉलीवुड के भी कई कलाकार मौजूद थे.
ट्विटर पर भी भज्जी को शादी की ढेरों शुभकामनायें मिल रही है. इन सभी में खास शुभकामना संदेश भज्जी के दोस्त और साथी खिलाड़ी युवराज सिंह का रहा. युवराज सिंह ने न केवल टर्बनेटर को शादी की शुभकामना दी बल्कि उन्हें खास सलाह भी दे डाली.
युवराज सिंह के इस सलाह को हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया और रिट्वीट की. दरअसल युवराज सिंह ने हरभजन सिंह को शादी की बधाई देते हुए खिला, हरभजन पाजी अब आप दूसरा नहीं फेंक पाओगे. अब आपको एक ही लाइन में गेंद फेंकना पड़ेगा. युवराज सिंह के इस सलाह को काफी लोगों ने पसंद किया और उन्हें रिट्वीट किया.