अब युवराज करेंगे शादी, दिवाली से पहले करेंगे ऐलान !
मुंबई : टीम इंडिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भी जल्द विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि अभी तक तारीख तय नहीं हुई है. शादी की बात खुद युवराज सिंह ने की है. दरअसल हरभजन सिंह को शादी की बधाई देने के लिए युवराज सिंह ने ट्वीट किया. युवराज सिंह […]
मुंबई : टीम इंडिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भी जल्द विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. हालांकि अभी तक तारीख तय नहीं हुई है. शादी की बात खुद युवराज सिंह ने की है. दरअसल हरभजन सिंह को शादी की बधाई देने के लिए युवराज सिंह ने ट्वीट किया.
युवराज सिंह ने क्रिकेटिया भाषा में लिखा हरभजन भाई अब आप दूसरा नहीं फेंक पायेंगे. एक ही लाइन में टीके रहना. हरभजन सिंह और गीता बसरा को शादी की बधाई.
इसपर भज्जी ने भी गुगली फेंक दी. उन्होंने युवराज को रिट्वीट किया और कहा, अब आपको भी लाइन में आकर स्ट्रेट खेलना चाहिए, कोई पुल कट शॉट नहीं.
इसका जवाब युवराज सिंह ने तुरंत दिया, लिखा, मिस्टर हरभजन, मैं दिवाली से स्ट्रेट ही खेलूंगा.
युवराज सिंह के इसी ट्वीट के आधार पर संभावना बन गयी है कि अब टीम इंडिया के ये धमाकेदार बल्लेबाज भी अब कुंवारे नहीं रहेंगे. कुछ दिनों पहले खबर मीडिया में आयी थी कि युवराज सिंह बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच को डेट कर रहे हैं.
गौरतलब हो कि दुनिया भर के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाने वाले मशहूर आफ स्पिनर हरभजन सिंह कल सिने तारिका गीता बसरा की ‘गुगली’ पर बोल्ड हो गये. सचिन तेंदुलकर सहित कई हस्तियों की मौजूदगी में भारतीय क्रिकेट टीम के ‘टर्बनेटर’ गीता के सिख रीति रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंधे. हरभजन और गीता बसरा ने कल दिन में जालंधर फगवाडा रोड़ पर स्थित गुरु नानक मिशन नेत्रहीन एवं वृद्धाश्रम के गुरुद्वारे में फेरे लिए.