रोहित शर्मा 13 दिसंबर को करेंगे रितिका से शादी!

मुंबई : ऐसा प्रतीत होता है कि इन दिनों टीम इंडिया में शादी का सीजन चल रहा है. भज्जी पाजी के बाद अब रोहित शर्मा भी शादी की तैयारी में जुटे हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रोहित 13 दिसंबर को अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधने वाले हैं. दोनों […]

मुंबई : ऐसा प्रतीत होता है कि इन दिनों टीम इंडिया में शादी का सीजन चल रहा है. भज्जी पाजी के बाद अब रोहित शर्मा भी शादी की तैयारी में जुटे हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार रोहित 13 दिसंबर को अपनी मंगेतर रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधने वाले हैं. दोनों ने अप्रैल में ही सगाई की है.

गौरतलब है कि रितिका के साथ रोहित ने दो बार सगाई की है. आईपीएल सीजन आठ के दौरान ही ऐसी खबरें आयीं थीं कि रोहित और रितिका ने सगाई कर ली है. लेकिन आईपीएल आठ जीतने के बाद रोहित ने रितिका के साथ सगाई का ऐलान किया. उन्होंने सोशल साइट्‌स पर सगाई की तसवीर भी पोस्ट की थी.
हालांकि अभी रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज खेलने में व्यस्त हैं. लेकिन सीरीज सात दिसंबर को समाप्त हो जायेगी. ऐसे में बहुत संभावना है कि रोहित शर्मा और रितिका का गठबंधन हो ही जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >