झारखंड में तैयार किया गया था गीता बसरा की शादी का लहंगा

रांची : टीम इंडिया के फिरकी मैन हरभजन सिंह आज बॉलीवुड की अभिनेत्री गीता बसरा के गुगली में बोल्‍ड हो गये. वर्षों का प्‍यार आज परवान चढ़ा. हरभजन सिंह और गीता बसरा आज एक दूसरे के हो गये. दोनों ने आज जालंधर फगवाडा रोड पर स्थित गुरु नानक मिशन नेत्रहीन एवं वृद्धाश्रम के गुरुद्वारे में […]

रांची : टीम इंडिया के फिरकी मैन हरभजन सिंह आज बॉलीवुड की अभिनेत्री गीता बसरा के गुगली में बोल्‍ड हो गये. वर्षों का प्‍यार आज परवान चढ़ा. हरभजन सिंह और गीता बसरा आज एक दूसरे के हो गये. दोनों ने आज जालंधर फगवाडा रोड पर स्थित गुरु नानक मिशन नेत्रहीन एवं वृद्धाश्रम के गुरुद्वारे में फेरे लिए.

इस मौके पर तेंदुलकर तथा इस ऑफ स्पिनर की आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स की मालकिन नीता अंबानी सहित अन्य हस्तियां भी उपस्थित थी. क्रीम रंग की शेरवानी और लाल रंग के पगडी पहने हरभजन ने गीता के साथ गुरुग्रंथ साहिब में सिख रीति रिवाज के साथ फेरे लिये और अन्य वैवाहिक रस्म अदा की.

इस मौके पर गीता ने पारंपरिक लाल और सुनहरा लहंगा पहना था. इसमें खास बात रही कि विवाह के लिए गीता बसरा ने जो लहंगा पहना था, उसे झारखंड में तैयार किया गया था और इसे भज्जी ने स्वयं चुना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >