वीरेंद्र सहवाग की क्रिकेट में वापसी, मैदान पर फिर से दिखेगी सचिन-वीरु की जोड़ी

नयी दिल्‍ली : हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया आक्रामक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग जल्‍द क्रिकेट के मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी मैदान पर नजर आने वाली है. फिल्‍हाल वीरेंद्र सहवाग रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहे […]

नयी दिल्‍ली : हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया आक्रामक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग जल्‍द क्रिकेट के मैदान पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. एक बार फिर से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी मैदान पर नजर आने वाली है. फिल्‍हाल वीरेंद्र सहवाग रणजी ट्रॉफी का मैच खेल रहे हैं.

दरअसल अमेरिका में होने वाले पहले ऑल स्‍टार क्रिकेट सीरीज टी-20 मैच में सचिन तेंदुलकर,शेन वार्न के अलावा अब वीरेंद्र सहवाग का नाम भी इसमें शामिल कर लिया गया है. सचिन तेंदुलकर और ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व दिग्‍गज स्पिनर शेन वार्न के द्वारा शुरू किये गये इस मैच में विश्व क्रिकेट के कई दिग्‍गज क्रिकेटर नजर आने वाले हैं.

सहवाग के अमेरिकी सीरीज में खेलने की सूचना खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल से दिया है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सहवाग सचिन तेंदुलकर की टीम से खेलेंगे या शेन वार्न की टीम से. बहरहाल जिस टीम भी सहवाग खेलें उनके प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशी का लमहा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >