जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया, ड्रम बजाकर किया गया स्वागत, कल पहला वन डे

हरारे : अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे पहुंच गयी है. पहला एकदिवसीय मैच 10 जुलाई को खेला जायेगा. भारत की 15 सदस्यीय टीम के सबसे सीनियर सदस्य हरभजन सिंह ने कल देर रात शहर के होटल में टीम के भव्य स्वागत की जानकारी ट्विटर पर दी. हरभजन ने लिखा , जिम्बाब्वे […]

हरारे : अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे पहुंच गयी है. पहला एकदिवसीय मैच 10 जुलाई को खेला जायेगा. भारत की 15 सदस्यीय टीम के सबसे सीनियर सदस्य हरभजन सिंह ने कल देर रात शहर के होटल में टीम के भव्य स्वागत की जानकारी ट्विटर पर दी.

हरभजन ने लिखा , जिम्बाब्वे पहुंच गए. होटल में नगाड़े बजाकर कलाकारों ने हमारा स्वागत किया. गुड नाइट इंडिया. भारत ने सीनियर खिलाडियों को आराम देकर अपनी बी टीम को यहां भेजा है. भारतीय टीम यहां तीन वनडे और दो टी20 मैच खेलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >