मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का जुर्माना

बेंगलुरु : मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ कल रात आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है. टूर्नामेंट के आयोजकों के बयान के अनुसार, आईपीएल आचार संहिता में धीमी ओवर गति के संबंध में इस सत्र में पहली बार उन्हें इसका दोषी पाया […]

बेंगलुरु : मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर रायल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ कल रात आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है.

टूर्नामेंट के आयोजकों के बयान के अनुसार, आईपीएल आचार संहिता में धीमी ओवर गति के संबंध में इस सत्र में पहली बार उन्हें इसका दोषी पाया गया है इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.रोहित ने इस मैच में 15 गेंदों पर 42 रन बनाये जिससे उनकी टीम आईपीएल आठ में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >