आज प्रियंका संग हाथों में हाथ लेकर सात फेरे लेंगे सुरेश रैना

दिल्ली के लीला पैलेस होटल में आज तीन अप्रैल को सुरेश रैना और उनकी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी की शादी होगी. विश्वकप टूर्नामेंट के दौरान ही ऐसी खबरें आयी थी कि सुरेश रैना जब विश्वकप खेलकर लौटेंगे, तो उनकी शादी हो जायेगी. सुरेश रैना ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनका नाम कुछ दिनों पहले श्रुति हासन […]

दिल्ली के लीला पैलेस होटल में आज तीन अप्रैल को सुरेश रैना और उनकी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी की शादी होगी. विश्वकप टूर्नामेंट के दौरान ही ऐसी खबरें आयी थी कि सुरेश रैना जब विश्वकप खेलकर लौटेंगे, तो उनकी शादी हो जायेगी. सुरेश रैना ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनका नाम कुछ दिनों पहले श्रुति हासन के साथ जोड़ा गया था, ऐसी खबरें आयीं थीं कि वे कई बार एक साथ देखे गये थे, बावजूद इसके रैना ने दुल्हन अपनी मां की पसंद की चुनी. इनके अलावा टीम में और भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने परिवार की सहमति से शादी की.

महेंद्र सिंह धौनी : भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने परिजनों की सहमति और पसंद से साक्षी राउत से विवाह किया. आज धौनी के लिए साक्षी उनका लकी चार्म बन चुकी हैं और दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. हालांकि मीडिया में धौनी और दीपिका पादुकोण के अफेयर की खबरें चर्चा में रही थी.

उमेश यादव : उमेश यादव ने भी तान्या वाधवा के साथ 2013 में अपने परिवार की सहमति से शादी की. विश्वकप के दौरान भी उनकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में मौजूद थी.

चेतेश्वर पुजारा : टेस्ट क्रिकेट के शानदार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपने परिवार की सहमति से विवाह किया. उनकी पत्नी पूजा गुजरात से हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >