गेल को लेकर ट्वीट से वेस्टइंडीज क्रिकेट में मचा बवाल

सिडनी : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख डेव कैमरुन ने क्रिस गेल को संन्यास लेने की सलाह देने वाले एक ट्वीट को फिर से ट्वीट कर दिया जिसको लेकर पहले ही विवादों से घिरा कैरेबियाई क्रिकेट एक और विवाद में उलझ गया. गेल पिछली 20 वनडे पारियों से शतक नहीं लगा पाये हैं और जब […]

सिडनी : वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख डेव कैमरुन ने क्रिस गेल को संन्यास लेने की सलाह देने वाले एक ट्वीट को फिर से ट्वीट कर दिया जिसको लेकर पहले ही विवादों से घिरा कैरेबियाई क्रिकेट एक और विवाद में उलझ गया.

गेल पिछली 20 वनडे पारियों से शतक नहीं लगा पाये हैं और जब पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को वह केवल चार रन बनाकर आउट हुए तो एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, गेल चले गये. रन नहीं बना पाये. उन्हें संन्यास का पैकेज सौंप देना चाहिए. वह लगातार नाकाम और अपनी ख्याति के दम पर टीम में नहीं रह सकते हैं. कैमरुन ने इसे जानबूझकर रिट्वीट कर दिया जिसको लेकर बवाल मच गया. वेस्टइंडीज क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए : ने कैमरुन को जमकर खरी खोटी सुनायी.

डब्ल्यूआईपीए ने बयान में कहा, डब्ल्यूआईपीए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष डेव कैमरुन के हमारे सदस्य क्रिस्टोफर गेल के संबंध में एक प्रशंसक के नकारात्मक ट्वीट को रिट्वीट करने से बेहद निराश है. कैमरुन ने मैच के बीच में यह रिट्वीट किया जो कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है. कैमरुन ने हालांकि इसके बाद यह ट्वीट हटा दिया और माफी भी मांगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >