शर्मनाक, पाक सीनियर खिलाडियों ने की फील्डिंग कोच से बदसलूकी

कराची : पाकिस्तान की विश्व कप की मुहिम को आज एक और झटका लगा जब राष्ट्रीय टीम के फील्डिंग कोच ग्रांट लुडेन ने तीन सीनियर खिलाड़ियों द्वारा बदसलूकी किये जाने की शिकायत की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन लुडेन ने शाहिद अफरीदी, अहमद शहजाद और उमर अकमल की […]

कराची : पाकिस्तान की विश्व कप की मुहिम को आज एक और झटका लगा जब राष्ट्रीय टीम के फील्डिंग कोच ग्रांट लुडेन ने तीन सीनियर खिलाड़ियों द्वारा बदसलूकी किये जाने की शिकायत की.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन लुडेन ने शाहिद अफरीदी, अहमद शहजाद और उमर अकमल की शिकायत की. उन्होंने कहा कि इन तीनों ने उनके साथ बदसलूकी की है.

एक सूत्र ने बताया , लुडेन ने पीसीबी अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस्तीफा देने की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों से ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा , लुडेन ने शिकायत की कि इन तीन खिलाड़ियों ने कथित रूप से उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. सूत्र ने बताया कि पत्र मिलने के बाद पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने टीम मैनेजर नावेद चीमा, मुख्य कोच वकार युनूस और लुडेन से बात की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >