पाकिस्तान को मात देने के बाद टीम इंडिया का दबाव घटा : धौनी

एडिलेड : पाकिस्तान को 76 रन से मात देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि अब हमारी टीम के कंधे से दबाव कुछ कम हो गया है.धौनी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, कुछ दबाव कम हो गया है क्योंकि इस मैच […]

एडिलेड : पाकिस्तान को 76 रन से मात देने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि अब हमारी टीम के कंधे से दबाव कुछ कम हो गया है.धौनी ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, कुछ दबाव कम हो गया है क्योंकि इस मैच को लेकर काफी हाईप और आकर्षण था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पिछले ढाई महीने के दौरान पहली अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज करने के बाद धौनी ने लोगों ने अपील की कि घरेलू और विदेशी सरजमीं पर मिली जीत में अंतर नहीं निकालेंं.

धौनी ने टीम की जीत के बाद कहा, कभी- कभी हम भारत के बाहर खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला या त्रिकोणीय श्रृंखला या देश के बाहर खेली जाने वाली द्विपक्षीय श्रृंखला को काफी तवज्जो देते हैं. मुझे लगता है कि ये सभी एक जैसी हैं. हमें घरेलू सरजमीं पर मिली जीत पर गर्व होना चाहिए और विदेशों में भी जीत की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ऐसी कोई तुलना नहीं होनी चाहिए कि उसने शतक बनाया है लेकिन उसे विदेशों में भी रन बनाने होंगे. इसलिए ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है जिससे युवाओं पर दबाव बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >