पाकिस्तानी गेंदबाज जुनैद खान ने खनासा खान से शादी की

पेशावर : चोट के कारण विश्व कप से बाहर हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज जुनैद खान ने आज ब्रिटेन में बसी खनासा खान से शादी कर ली. निकाह जुनैद के गांव डगाइ माथरा में हुआ जिसमें उनके दोस्तों और क्रिकेटरों ने भी शिरकत की. वलीमा कल उनके शहर में होगा. जुनैद ने छह महीने पहले सगाई […]

पेशावर : चोट के कारण विश्व कप से बाहर हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज जुनैद खान ने आज ब्रिटेन में बसी खनासा खान से शादी कर ली. निकाह जुनैद के गांव डगाइ माथरा में हुआ जिसमें उनके दोस्तों और क्रिकेटरों ने भी शिरकत की. वलीमा कल उनके शहर में होगा. जुनैद ने छह महीने पहले सगाई की थी. जुनैद ने कहा कि निकाह के बाद वह अपनी पत्नी के साथ उमरा के लिये सउदी अरब जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >