धौनी ने माना हमारी बल्लेबाजी में गहराई नहीं

एडीलेड : भारतीय क्रिकेट टीम की पिछले कुछ अर्से में खराब गेंदबाजी के कारण आलोचना होती रही है लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज कहा कि विश्व कप में भाग ले रही बाकी टीमों की तुलना में भारतीय बल्लेबाजी में भी गहराई की कमी है. धौनी ने कहा कि उनकी टीम को विकेट बचाकर […]

एडीलेड : भारतीय क्रिकेट टीम की पिछले कुछ अर्से में खराब गेंदबाजी के कारण आलोचना होती रही है लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज कहा कि विश्व कप में भाग ले रही बाकी टीमों की तुलना में भारतीय बल्लेबाजी में भी गहराई की कमी है. धौनी ने कहा कि उनकी टीम को विकेट बचाकर खेलना होगा ताकि स्लाग ओवरों में अधिक रन बनाये जा सकें चूंकि बल्लेबाजी क्रम में गहराई नहीं है.

उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी क्रम स्थायी नहीं होगा और हालात के अनुसार उसमें बदलाव होता रहेगा. धौनी ने 14 फरवरी से शुरु हो रहे विश्व कप से पहले ओपन मीडिया सत्र में कहा ,‘‘ दूसरी टीमों की तुलना में हमारी बल्लेबाजी में उतनी गहराई नहीं है. हमें विकेट बचाकर खेलना होगा. हमें तेजी से रन बनाना सीखना होगा.

इसके अलावा हालात के अनुरुप बल्लेबाजी क्रम में बदलाव होता रहेगा.’’ बल्लेबाजी भारत की ताकत रही है और विश्व कप में इसकी अहम भूमिका होगी चूंकि अधिकांश भारतीय गेंदबाज खराब फार्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में धौनी का यह कहना कि भारतीय बल्लेबाजी में गहराई की कमी है,साबित करता है कि विश्व कप खिताब बरकरार रख पाना आसान नहीं होगा. धौनी ने कहा कि बीच के ओवरों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी अहम होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >