21 फरवरी तक वापसी कर सकते हैं ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान माइकल क्लॉर्क

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के चोटिल कप्तान 21 फरवरी तक फिट हो सकते हैं. इस खबर से विश्व कप की तैयारियों में जुटी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का मनोबल बढ़ गया है. क्लार्क ने इस महीने की शुरुआत में ही घुटने के पीछे की नस का ऑपरेशन कराया था. उन्हें आस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम […]

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के चोटिल कप्तान 21 फरवरी तक फिट हो सकते हैं. इस खबर से विश्व कप की तैयारियों में जुटी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का मनोबल बढ़ गया है. क्लार्क ने इस महीने की शुरुआत में ही घुटने के पीछे की नस का ऑपरेशन कराया था. उन्हें आस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में शामिल किया गया है लेकिन फिटनेस साबित करने के लिए 21 फरवरी तक का समय दिया गया है.

विश्व कप 14 फरवरी से शुरू होगा और ऑस्ट्रेलिया को दूसरा पूल मैच 21 फरवरी को बांग्लादेश से खेलना है.क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फिजियोथेरेपिस्ट एलेक्स कंटूरीस ने एक बयान में कहा , माइकल तेजी से ठीक हो रहे हैं. वह नियमित तौर पर दौड़ रहे हैं और बल्लेबाजी भी शुरु कर दी है. उन्होंने कहा , रविवार को मेलबर्न में एक सर्जन ने उनका चेकअप किया जो उनकी प्रगति से खुश हैं. वह 21 फरवरी तक मैदान पर लौट सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >