चेन्नई में होगा पाक क्रिकेटर अजमल का परीक्षण

कराची : पाकिस्तान के निलंबित ऑफ स्पिनर सईद अजमल के गेंदबाजी एक्शन का आधिकारिक आईसीसी परीक्षण 24 जनवरी को चेन्नई में किया जाएगा. अजमल ने कहा था कि वह ब्रिस्बेन में परीक्षण करने को प्राथमिकता देंगे. वह चेन्नई नहीं जाना चाहते थे. गैरकानूनी एक्शन के कारण विश्व कप टीम से बाहर किये गये इस गेंदबाज […]

कराची : पाकिस्तान के निलंबित ऑफ स्पिनर सईद अजमल के गेंदबाजी एक्शन का आधिकारिक आईसीसी परीक्षण 24 जनवरी को चेन्नई में किया जाएगा. अजमल ने कहा था कि वह ब्रिस्बेन में परीक्षण करने को प्राथमिकता देंगे. वह चेन्नई नहीं जाना चाहते थे. गैरकानूनी एक्शन के कारण विश्व कप टीम से बाहर किये गये इस गेंदबाज ने हालांकि कहा है कि उन्हें चेन्नई में परीक्षण करवाने में कोई परेशानी नहीं है.

उन्होंने कहा, पीसीबी ने मुझे सूचित किया है कि आईसीसी के निर्देशानुसार मेरा परीक्षण चेन्नई में होगा. मुझे भारत जाने में कोई परेशानी नहीं है. अजमल को पिछले सितंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया था. उन्होंने साफ किया कि पीसीबी ने अभी तक उन्हें ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि आधिकारिक परीक्षण में सफल होने के बाद उन्हें आखिरी समय में विश्व कप टीम में शामिल किया जा सकता है.

उन्होंने कहा, अभी मैं केवल परीक्षण के बारे में सोच रहा हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इसमें सफल रहूंगा और फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी कर पाउंगा. पाकिस्तान के एक अन्य निलंबित ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज ने हाल में चेन्नई केंद्र में अनधिकृत परीक्षण करवाया था लेकिन वह विश्व कप से पहले आधिकारिक टेस्ट के लिये संभवत: ब्रिस्बेन जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >