विश्व कप से पहले पाक क्रिकेटरों की होगी काउंसिलिंग

कराची : विश्व कप खेलने के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान के क्रिकेटरों को अगले सप्ताह खेल मनोवैज्ञानिक के साथ काउंसिलिंग के दो सत्र में हिस्सा लेना होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि खेल मनोवैज्ञानिक बाबरी लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खिलाडियों में साथ दो अलग अलग सत्र […]

कराची : विश्व कप खेलने के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान के क्रिकेटरों को अगले सप्ताह खेल मनोवैज्ञानिक के साथ काउंसिलिंग के दो सत्र में हिस्सा लेना होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि खेल मनोवैज्ञानिक बाबरी लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खिलाडियों में साथ दो अलग अलग सत्र में हिस्सा लेंगे. अधिकारी ने कहा, खिलाड़ी बुधवार से चार दिवसीय अनुकूलन शिविर में हिस्सा लेंगे और ये सत्र शिविर का हिस्सा हैं.

अधिकारी ने बताया कि मुख्य कोच वकार यूनिस ने अल्पकालीन शिविर का आग्रह किया था जिससे कि खिलाड़ी एकजुट हो सकें और बढ़े हुए मनोबल के साथ विश्व कप अभियान के लिए रवाना हों.

अधिकारी ने बताया कि डॉ बाबर पहले भी अन्य खिलाड़ियों की काउंसिलिंग कर चुके हैं और आगामी दो सत्र का उद्देश्य खिलाडियों का मनोबल बढ़ाना और किसी भी तरह के डर और दुविधा को दूर करना है जो इतने बड़े टूर्नामेंट से पहले हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >