खेल मंत्री सोनोवाल ने ह्यूज की मौत पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली: खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत पर शोक व्यक्त किया है. ह्यूज घरेलू मैच के दौरान बाउंसर पर चोटिल हो गये थे और आज उनकी सिडनी के सेंट विन्सेंट हास्पिटल में मौत हो गयी. सोनोवाल ने अपने शोक संदेश में कहा, ह्यूज की मैदान पर अप्रत्याशित दुर्घटना […]

नयी दिल्ली: खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की मौत पर शोक व्यक्त किया है. ह्यूज घरेलू मैच के दौरान बाउंसर पर चोटिल हो गये थे और आज उनकी सिडनी के सेंट विन्सेंट हास्पिटल में मौत हो गयी.

सोनोवाल ने अपने शोक संदेश में कहा, ह्यूज की मैदान पर अप्रत्याशित दुर्घटना के बाद असामयिक मौत दुनिया भर के प्रत्येक खेल प्रेमी के लिये आघात है. खेल का सुंदर पक्ष खिलाड़ी के धैर्य और दृढ संकल्प का प्रदर्शन होता है और 25 साल की उम्र में ह्यूज ने विश्व क्रिकेट को काफी कुछ दिया. उन्होंने कहा, मेरी ईश्वर से कामना है कि वह उनके परिवार को इस दुख से उबरने के लिये शक्ति प्रदान करे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >