''ह्यूज की मौत, तकदीर की त्रासदी ने सुनहरे कैरियर पर लगाया विराम''

मुंबई : बीसीसीआई ने सिर की चोट के कारण दम तोडने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव संजय पटेल ने एक बयान में कहा , बीसीसीआई की ओर से मैं फिलीप ह्यूज के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. अपने […]

मुंबई : बीसीसीआई ने सिर की चोट के कारण दम तोडने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव संजय पटेल ने एक बयान में कहा , बीसीसीआई की ओर से मैं फिलीप ह्यूज के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. अपने 26वें जन्मदिन से पहले वह चला गया लेकिन क्रिकेट जगत पर अमिट छाप छोड गया.

बीसीसीआई ने कहा , वह एक उम्दा क्रिकेटर था जिसका अंतरराष्ट्रीय कैरियर सुनहरा होता लेकिन तकदीर की त्रासदी ने उसे इससे वंचित कर दिया. इसमें आगे कहा गया , हाल ही में भारत का दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य के तौर पर उसने हमारे क्रिकेटप्रेमियों का काफी मनोरंजन किया था. दुनिया भर का क्रिकेट समुदाय उसे याद रखेगा. ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >