लव बर्ड बन नाइट डेटिंग पर निकले विराट अनुष्का!

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा का प्यार जगजाहिर है. लेकिन अफसोस की बात है कि शादी से पहले उन्हें इश्क लड़ाने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है. अरे ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनकी हरकतें कह रहीं है. खबर है कि पिछले दिनों यह लव बर्ड नाइड […]

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा का प्यार जगजाहिर है. लेकिन अफसोस की बात है कि शादी से पहले उन्हें इश्क लड़ाने का मौका भी नहीं मिल पा रहा है. अरे ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनकी हरकतें कह रहीं है.

खबर है कि पिछले दिनों यह लव बर्ड नाइड डेट पर बेंगलुरु के एक पब में दिखा. एक अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार इन दोनों को बेंगलुरू के रिचमंड पब में देखा गया. दोनों ने काले कपड़े पहने हुए थे. जोड़ी तो दोनों की शानदार है ही.

विराट और अनुष्का का प्रेम तब और चर्चा में आया था, जब अनुष्का विराट के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी गयीं थीं. कहा तो यह गया था कि अनुष्का बीसीसीआई की इजाजत से वहां गयीं थीं, लेकिन बाद में बीसीसीआई ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ लिया था.

विराट के लगातार खराब फॉर्म में रहने और टीम के गिरते प्रदर्शन के बाद तो बीसीसीआई ने यह सख्त निर्देश पारित किया कि टीम के साथ कोई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं ले जा पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >