युवराज सिंह क्रिकेट से संन्‍यास के बाद करने जा रहे ये काम…

गुवाहाटी : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने भाई जोरावर सिंह और पत्नी तथा अभिनेत्री हैजल कीच के साथ वेब सीरीज में अभिनय के लिये तैयार हैं. वेब सीरीज को असम स्थित ‘ड्रीम हाउस प्रोडक्शंस’ का सहयोग हासिल है. प्रोडक्शन बैनर की नीता सरमा ने बताया कि जोरावर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे और […]

गुवाहाटी : पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने भाई जोरावर सिंह और पत्नी तथा अभिनेत्री हैजल कीच के साथ वेब सीरीज में अभिनय के लिये तैयार हैं.

वेब सीरीज को असम स्थित ‘ड्रीम हाउस प्रोडक्शंस’ का सहयोग हासिल है. प्रोडक्शन बैनर की नीता सरमा ने बताया कि जोरावर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे और उनकी मां शबनम सिंह भी इससे जुड़ी हैं.

यहां संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रहीं शबनम ने कहा कि वह वेब सीरीज से जुड़कर बेहद गौरवान्वित और उत्साहित महसूस कर रही हैं. वहीं सरमा ने कहा, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके भाई जोरावर सिंह के साथ वेब सीरीज बनाना सम्मान की बात है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >