आईसीसी की सीईसी बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे जय शाह

मुंबई : बीसीसीआई सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की भविष्य की बैठकों में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे. बीसीसीआई की रविवार को यहां हुई एजीएम में यह फैसला किया गया. शाह 23 अक्टूबर को गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के साथ सचिव बने थे. उन्हें यहां बीसीसीआई की 88वीं […]

मुंबई : बीसीसीआई सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की भविष्य की बैठकों में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे.

बीसीसीआई की रविवार को यहां हुई एजीएम में यह फैसला किया गया. शाह 23 अक्टूबर को गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के साथ सचिव बने थे. उन्हें यहां बीसीसीआई की 88वीं सालाना आम बैठक के दौरान आईसीसी बैठक के लिये बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुना गया.

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, जब भी बैठक होगी, जय इसमें बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे. आईसीसी सीईसी की अगली बैठक की तारीख और स्थल अभी तय नहीं हुआ है.

जब बोर्ड का प्रशासनिक काम उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) देख रही थी तब बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी बोर्ड के प्रतिनिधि थे. जय शाह गृहमंत्री अमित शाह के बेटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >