विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा 7वां दोहरा शतक, किए कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

पुणेःभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर और विरेंद्र सहवाग के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए. उन्होंने 138 पारियों […]

पुणेःभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर और विरेंद्र सहवाग के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए. उन्होंने 138 पारियों में यह मुकाम हासिल किया.
वह सबसे कम मैचों में यहां पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं. भारत की ओर से वीरेंदर सहवाग ने 134 और सचिन तेंडुलकर ने 136 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान ने अपने टेस्ट करियर का 7वां दोहरा शतक जड़ा.
इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन भी पूरे कर लिए. कोहली ने अपने 81वें टेस्ट मैच की 138वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया. इससे पहले सचिन तेंडुलकर 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों और वीरेंदर सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों की 180 पारियों में 6-6 दोहरे शतक लगाए हैं. दिलचस्प बात यह है कि अपने सभी सात दोहरे शतक कोहली ने बतौर कप्तान लगाए हैं. कोहली कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं.
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा 5 दोहरे शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के नाम है. ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 12 दोहरे शतक लगाए थे. श्रीलंका के कुमार संगाकारा ने 11 और ब्रायन लारा ने 9 दोहरे शतक लगाए थे. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज वॉली हेमंड ने 85 टेस्ट मैचों में 7 और जयवर्धने ने 149 टेस्ट मैचों में 7 दोहरे शतक लगाए हैं. विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 9वीं बार 150 का आंकड़ा पार किया.
ब्रैडमैन ने 8 बार कप्तान के रूप में 150 से ज्यादा का आंकड़ा पार किया था. विराट कोहली सबसे कम पारियों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. कोहली ने अपनी 19वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने सहवाग के रेकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 20 पारियों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1000 रन पूरे किए थे.क लगाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >