एलिसा हीली ने महिला टी20 में बनाया नया विश्व रिकार्ड

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां नाबाद 148 रन बनाकर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया विश्व रिकार्ड बनाया. विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने अपनी पारी में केवल 61 गेंदें खेली तथा 19 चौके और सात छक्के लगाये. हीली ने हमवतन […]

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां नाबाद 148 रन बनाकर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का नया विश्व रिकार्ड बनाया.

विकेटकीपर बल्लेबाज हीली ने अपनी पारी में केवल 61 गेंदें खेली तथा 19 चौके और सात छक्के लगाये. हीली ने हमवतन मेग लैनिंग का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने इसी साल जुलाई में चेम्सफोर्ड में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाये थे.

ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 132 रन से जीतकर तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हीली की तूफानी पारी और राचेल हेन्स के 41 रन की मदद से दो विकेट पर 226 रन बनाये और अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर की बराबरी की.

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम सात विकेट पर 94 रन ही बना पायी. उसकी तरफ से चमारी अटापट्टू ने सर्वाधिक 30 रन बनाये. ऑस्ट्रेलिया के लिये निकोला कैरी ने 15 रन देकर तीन विकेट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >