ओपनर केएल राहुल ने ट्रोलर्स को कुछ इस अंदाज में दिया जवाब

नयी दिल्ली : वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 4 पारियों में मात्र 101 रन बना पाने के कारण ओपनर केएल राहुल सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गये हैं. सोशल मीडिया में केएल राहुल को ट्रोल किया जा रहा है. उन्हें ट्रोल करने की दूसरी वजह यह भी बतायी जा रही है […]

नयी दिल्ली : वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 4 पारियों में मात्र 101 रन बना पाने के कारण ओपनर केएल राहुल सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गये हैं. सोशल मीडिया में केएल राहुल को ट्रोल किया जा रहा है. उन्हें ट्रोल करने की दूसरी वजह यह भी बतायी जा रही है कि इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में 5 सेंचुरी जड़कर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले रोहित शर्मा को लगातार नजरअंदाज किया गया जबकि पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद केएल राहुल को कप्तान विराट ने दूसरे टेस्ट में भी खेलने का अवसर दिया. इस मैच में वह 13 और 6 रन ही बना सके.

ऐसा नहीं कि केएल राहुल की नजर ट्रोलर्स पर नहीं पड़ी. उन्होंने भी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और ट्रोलर्स को जवाब दिया. हालांकि सोशल मीडिया पर शेयर किये गये तस्वीर में केएल राहुल का चेहरा नहीं नजर आ रहा है, लेकिन बांह पर बने टैटू से अंदाजा लगाया जा सकता है कि तस्वीर में केएल राहुल ही हैं. उनके टी-शर्ट पर लिखा नजर आ रहा है- No social media…

https://www.instagram.com/p/B19KLUnAuk3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >