वीरेंद्र सहवाग गेंदबाजों की धुलाई से रिटायरमेंट के बाद अब इसकी कर रहे धुलाई, VIDEO वायरल

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्‍यास के बाद सोशल मीडिया पर जमकर मजे कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को भी आनंद का मौका दे रहे हैं. वीरु ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है और शानदार कमेंट भी किया है. सहवाग ने वीडियो के […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्‍यास के बाद सोशल मीडिया पर जमकर मजे कर रहे हैं और अपने प्रशंसकों को भी आनंद का मौका दे रहे हैं.

वीरु ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है और शानदार कमेंट भी किया है. सहवाग ने वीडियो के साथ लिखा, बॉलरों की धुलाई से रिटायरमेंट के बाद अब शरारती पप्‍पी की धुलाई.दरअसल वीरेंद्र सहवाग एक टब में एक पप्पी की पानी से धुलाई कर रहे हैं. सहवाग ने अपने ट्वीट के लास्‍ट में हैसटैग के साथ इंटरनेश्नल डॉग डे को टैग किया है.

सहवाग के इस ट्वीट पर उनके प्रशंसक भी जमकर मजे ले रहे हैं. एक शख्‍स ने ट्वीट किया और लिखा, वैसे भी आप धुलाई करने में तो माहिर है ही …… दूध सी सफेदी अब सहवाग लाए. एक अन्‍य ट्विटर यूजर्स ने लिखा, पाजी देखना…बाउंड्री के बाहर न निकल जाए. एक अन्‍य ने ट्वीट किया, आप पहले भी जबरदस्‍त धुलाई करते थे और आज भी. आपकी बात ही सबसे निराली है.

मालूम हो वीरेंद्र सहवाग टीम इंडिया के सबसे खतरनाक ओपनर बल्‍लेबाज थे. वीरु जब तक क्रीज पर रहते थे, गेंदबाजों में खौफ बना रहता था. भारत की ओर से तीहरा शतक लगाने के मामले में वीरु सबसे आगे हैं. वीरु ने दो बार तीहरा शतक जमाया. सहवाग के अलावा भारत की ओर से केवल केके नायर ने तीहरा शतक जमाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >