पाकिस्तान ने प्रथम श्रेणी मैचों में टॉस नहीं करने का फैसला किया

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी घरेलू सत्र से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में टॉस नहीं करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में पहली बार कायदे आजम ट्रॉफी (प्रथम श्रेणी) में टॉस नहीं होगा. पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, मेहमान टीम को निर्णय (पहले बल्लेबाजी या क्षेत्ररक्षण चुनने) का मौका […]

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आगामी घरेलू सत्र से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में टॉस नहीं करने का फैसला किया है. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में पहली बार कायदे आजम ट्रॉफी (प्रथम श्रेणी) में टॉस नहीं होगा.

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया, मेहमान टीम को निर्णय (पहले बल्लेबाजी या क्षेत्ररक्षण चुनने) का मौका मिलेगा. सूत्र ने कहा, अगर ऐसी परिस्थिति बनी जिसमें दोनों टीमें पहले बल्लेबाजी पर अड़ी रहती हैं तब मैच रेफरी टॉस का सहारा लेंगे.

उन्होंने कहा, एकदिवसीय और टी20 शृंखलाओं को पहले की तरह टॉस प्रणाली के जारी रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने यह विचार रखा था जिस पर बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. पीसीबी 12 सितंबर से कायदे आजम ट्रॉफी के साथ नये सत्र को शुरू करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >