#INDvsPAK World Cup 2019 LIVE: पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

मैनचेस्टर : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2019 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस ने पाकिस्तान का साथ दिया. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारत के खिलाफ विश्व कप लीग मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने चोटिल […]

मैनचेस्टर : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2019 का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस ने पाकिस्तान का साथ दिया. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने भारत के खिलाफ विश्व कप लीग मैच में रविवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने चोटिल शिखर धवन की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया है. पाकिस्तान की टीम में शादाब खान और इमाद वसीम की वापसी हुई है.

टीम
इंडिया: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह.

पाकिस्तान: इमाम उल हक, फखर जमां, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), शोएब मलिक, इमान वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >