बुमराह ने डी कॉक को किया आउट तो, वीरेंद्र सहवाग ने किया ऐसा मजेदार ट्वीट

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्‍ड कप में मुकाबला जारी है. भारत आज से वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है. देशभर से भारतीय टीम को शुभकामनाएं मिल रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाईयों का तांता लग गया है. पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्‍ड कप में मुकाबला जारी है. भारत आज से वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की शुरुआत कर रहा है. देशभर से भारतीय टीम को शुभकामनाएं मिल रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी बधाईयों का तांता लग गया है.

पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया है और 30 ओवर के अंदर ही दक्षिण अफ्रीका को पांच झटका दे दिया है. जसप्रीत बुमराह ने चौथे ओवर में ही अमला को आउट कर अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका दिया. उसके बाद बुमराह ने डी कॉक को भी अपना शिकार बनाया.

जैसे ही बुमराह ने डी कॉक का विकेट लिया, सोशल मीडिया पर हमेशा एक्‍टीव रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने एक मजेदार ट्वीट किया. वीरु ने अपने अंदाज में बुमराह और डी कॉक की एक तसवीर शेयर की और लिखा, 23 दिन पहले दया कर दी थी और खास अंदाज में डी कॉक का साथ दिया था, लेकिन आज कोई दया नहीं. जसप्रीत बुमराह, शानदार स्‍पेल. दरअसल वीरु ने जो तसवीर शेयर की है वो आईपीएल के दौरान की है, जिसमें बुमराह और डी कॉक मुंबई इंडियंस के मैच में एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >