राहुल के प्रदर्शन से खुश विराट, धवन और रोहित के फार्म की चिंता नहीं

कार्डिफ : विश्व कप से ठीक पहले चौथे नंबर पर केएल राहुल के शतक से खुश कप्तान विराट कोहली दोनों अभ्यास मैचों में शिखर धवन और रोहित शर्मा के खराब फार्म को लेकर चिंतित नहीं है . कप्तान ने संकेत दिया कि राहुल चौथे नंबर के लिये अपनी जगह पक्की कर चुके हैं . उन्होंने […]

कार्डिफ : विश्व कप से ठीक पहले चौथे नंबर पर केएल राहुल के शतक से खुश कप्तान विराट कोहली दोनों अभ्यास मैचों में शिखर धवन और रोहित शर्मा के खराब फार्म को लेकर चिंतित नहीं है . कप्तान ने संकेत दिया कि राहुल चौथे नंबर के लिये अपनी जगह पक्की कर चुके हैं . उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी अभ्यास मैच में चौथे नंबर पर 99 गेंद में 108 रन बनाये और भारत ने वह मैच 95 रन से जीता . कोहली ने कहा ,‘‘ इस मैच का सबसे बड़ा हासिल राहुल की चौथे नंबर पर बल्लेबाजी रही .

हर किसी को अपनी भूमिका पता है . अहम यह है कि उसने रन बनाये और वह शानदार बल्लेबाज है .” उन्होंने कहा ,‘ एम एस धौनीऔर हार्दिक का प्रदर्शन भी शानदार रहा . धौनी ने 78 गेंद में 113 और पंड्या ने 11 गेंद में 21 रन बनाये .” दोनों सीनियर सलामी बल्लेबाजों को उस तरह का अभ्यास नहीं मिल सका जैसा वह पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले चाह रहे होंगे . धवन ने एक और दो रन बनाये जबकि रोहित ने दो और 19 रन बनाये .
कोहली ने कहा ,‘‘ दोनों अभ्यास मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए हमारे सामने दो अच्छी चुनौतियां थी . शिखर और रोहित शानदार खिलाड़ी हैं और आईसीसी टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहता है . यदि खिलाड़ी तुरंत इस प्रारूप में नहीं ढल सके तो कोई बात नहीं . अभ्यास मैचों में कई बार वह प्रेरणा नहीं मिल पाती खासकर जितना क्रिकेट हम खेलते हैं उसके परिप्रेक्ष्य में .
मुझे खुशी है कि इन दोनों मैचों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा .” उन्होंने कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की भी तारीफ की जिन्होंने मिलकर छह विकेट लिये . उन्होंने कहा ,‘‘ उनके बल्लेबाजों ने हमें अच्छी चुनौती दी लेकिन हमारी गेंदबाजी अच्छी रही . बुमराह ने शुरूआती सफलता दिलाई और बाद में कुलदीप और चहल ने मिलकर छह विकेट लिये .” बांग्लादेश के कप्तान मशरेफ मुर्तजा ने कहा ,‘‘ हमने यहां चार सप्ताह बिताये हैं लिहाजा कुछ खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं थे .” उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को अपनी भूमिका समझनी होगी . हमें अपने गेंदबाजों की फिटनेस का भी ध्यान रखना है .”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >