मतदाताओं को जागरुक करने वाले क्रिकेटर राहुल द्रविड नहीं डाल पाएंगे वोट, जानें क्‍यों

बेंगलुरू : मतदान को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग के अभियान का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ वर्तमान लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने यहां अपने आवास बदलने के बाद अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कदम नहीं उठाया. द्रविड़ और उनका परिवार इंदिरानगर स्थित अपने पैतृक […]

बेंगलुरू : मतदान को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग के अभियान का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ वर्तमान लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे, क्योंकि उन्होंने यहां अपने आवास बदलने के बाद अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कदम नहीं उठाया.

द्रविड़ और उनका परिवार इंदिरानगर स्थित अपने पैतृक घर से अश्वतनगर चला गया था और इस कारण से उनका और उनकी पत्नी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया. कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि यह उनके भाई द्वारा नाम हटाने के लिए जमा कराये गए फॉर्म सात के आधार पर हुआ.

कुमार ने कहा, …नये आवास में जाने के बाद राहुल द्रविड़ ने अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए कदम नहीं उठाया जबकि पंजीकरण अधिकारियों ने वहां कई बार दौरा किया. निर्वाचन अधिकारियों को द्रविड़ का नाम सूची में नहीं होने के बारे में पता मतदाता सूची को अंतिम रूप दिये जाने के बाद चला.

कर्नाटक में पहले चरण का मतदान 14 सीटों के लिए 18 अप्रैल को होगा जिसमें बेंगलुरू शामिल है. चुनाव आयोग ने गत वर्ष मई में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता जागरुकता अभियान के लिए द्रविड़ से सम्पर्क किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >