लंदन के ‘द माल'' में होगा क्रिकेट विश्व कप उद्घाटन पार्टी, सितारों का लगेगा जमावड़ा

लंदन : इंग्लैंड में इस साल होने वाले विश्व कप की उद्घाटन पार्टी का आयोजन 29 मई को मध्य लंदन के ‘द माल’ में होगा. आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इसके लिए द माल की क्षमता के अनुसार सभी 4000 टिकट बिक जाऐंगे. आयोजको के मुताबिक, […]

लंदन : इंग्लैंड में इस साल होने वाले विश्व कप की उद्घाटन पार्टी का आयोजन 29 मई को मध्य लंदन के ‘द माल’ में होगा. आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इसके लिए द माल की क्षमता के अनुसार सभी 4000 टिकट बिक जाऐंगे.

आयोजको के मुताबिक, उद्घाटन पार्टी का आयोजन करने के लिए चुना गया द माल बकिंघम पैलेस को ट्राफलगर स्क्वायर को जोड़ता है. इस पार्टी का आयोजन 30 मई को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के मैच से विश्व कप शुरू होने की पूर्व संध्या (29 मई) पर होगा जिसमें संगीत, नृत्य और खेलों से जुड़े कुछ बड़े नाम शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >