जब धौनी विकेट के पीछे होते हैं तो गेंदबाजों का काम आसान हो जाता है : कुलदीप यादव

नयी दिल्ली : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी की मैच की परिस्थितियों को समझने की काबिलियत अद्भुत है और वह गेंदबाजों की तुलना में इसमें माहिर हैं तथा स्टंप के पीछे उनकी मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाता है. कुलदीप दो विश्व खिताब दिलाने में भारत की अगुवाई करने […]

नयी दिल्ली : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी की मैच की परिस्थितियों को समझने की काबिलियत अद्भुत है और वह गेंदबाजों की तुलना में इसमें माहिर हैं तथा स्टंप के पीछे उनकी मौजूदगी से उनका काम आसान हो जाता है.

कुलदीप दो विश्व खिताब दिलाने में भारत की अगुवाई करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ खेलकर खुद को भाग्यशाली समझते हैं. कुलदीप ने कहा, वह हमेशा हम गेंदबाजों का मार्गदर्शन करते हैं, जब भी उन्हें महसूस होता है कि उन्हें कुछ बताना चाहिए तो वह बताते हैं.

जब भी विकेटकीपर आपकी इस तरह मदद करता है तो गेंदबाज के लिये आसान हो जाता है. उन्होंने कहा, कभी कभार गेंदबाज परिस्थतियों को अच्छी तरह समझ नहीं पाता, लेकिन विकेटकीपर स्थिति को अच्छी तरह जान जाता है. माही भाई इसी तरह करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >