राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित कई खिलाड़ियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज खेल जगत के कई दिग्गजों को पद्‌म पुरस्कार से सम्मानित किया. पद्म पुरस्कारों की घोषणा पहले ही हो चुकी थी. आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में रामनाथ कोविंद ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पद्‌मश्री से सम्मानित किया. गौतम गंभीर के अलावा आज राष्ट्रपति […]


नयी दिल्ली :
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज खेल जगत के कई दिग्गजों को पद्‌म पुरस्कार से सम्मानित किया. पद्म पुरस्कारों की घोषणा पहले ही हो चुकी थी. आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में रामनाथ कोविंद ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को पद्‌मश्री से सम्मानित किया.

गौतम गंभीर के अलावा आज राष्ट्रपति ने फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री, तीरंदाज बोम्बायला देवी लैशराम और बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को पद्‌मश्री से सम्मानित किया.खिलाड़ियों के अलावा कला जगत के कुछ नामचीन लोगों को भी आज सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >