मोहम्‍मद शमी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजन को दिये 5 लाख रुपये

नयी दिल्‍ली :जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद पूरा देश इस समय गुस्‍से और आक्रोश में है. जवानों की शहादत को नमन करते हुए हर हाथ जवानों के परिजनों की मदद के लिए उठ रहे हैं. इस मामले में क्रिकेटर और बॉलीवुड स्‍टार भी पीछे नहीं हैं. […]

नयी दिल्‍ली :जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद पूरा देश इस समय गुस्‍से और आक्रोश में है. जवानों की शहादत को नमन करते हुए हर हाथ जवानों के परिजनों की मदद के लिए उठ रहे हैं. इस मामले में क्रिकेटर और बॉलीवुड स्‍टार भी पीछे नहीं हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बाद अब तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी ने भी जवानों के परिजनों को मदद की पेशकश की है. शमी ने शहीद हुए जवानों के परिजनों की मदद के लिए सीआरपीएफ वेल्‍फेयर फंड में पांच लाख रुपये डोनेट किये हैं.

इसे भी पढ़ें…

पुलवामा का असर : भारत ने हटायी पाक क्रिकेटरों की तसवीरें, PCB ने कहा, आईसीसी में उठायेंगे मामला

उन्‍होंने कहा, जैसे हम देश के लिए मैदान पर खेलते हैं, उसी तरह जवान देश की सेवा और रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं. उन्‍होंने कहा, हम शहीद जवानों के परिजनों के साथ हमेशा खड़े हैं.

इसे भी पढ़ें…

मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं, आखिर कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान क्यों ना हो? : सिद्धू

गौरतलब हो वीरेंद्र सहवाग शहीद जवानों के बच्‍चों को अपने स्‍कूल में नि:शूल्‍क शिक्षा देने की घोषणा पहले ही कर दिया है. इसके अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने भी परिजनों को पांच लाख देने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें…

पुलवामा आतंकी हमले के बाद निशाने पर आयी सानिया मिर्जा, ट्रोलरों को दिया करारा जवाब

मोहाली स्टेडियम से हटायी गयी पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >