कुल्टर नाइल को बीबीएल मैच के दौरान आया चक्कर, ले जाया गया अस्‍पताल

पर्थ : भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए चुनी गयी टीम में शामिल नाथन कुल्टर-नाइल शनिवार को बिग बैश लीग मैच के दौरान मैदान पर वर्टिगो (चक्कर आना) के शिकार हो गये. ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग में पर्थ स्कोचर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल्टर-नाइल ने एडीलेड स्ट्राइकर्स […]

पर्थ : भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के लिए चुनी गयी टीम में शामिल नाथन कुल्टर-नाइल शनिवार को बिग बैश लीग मैच के दौरान मैदान पर वर्टिगो (चक्कर आना) के शिकार हो गये.

ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग में पर्थ स्कोचर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल्टर-नाइल ने एडीलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपने अंतिम ओवर की पांचवी गेंद डालने के बाद इशारा किया की वह ठीक नहीं है.

इसे भी पढ़ें…

सहवाग ने रोहतक से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की खबर को अफवाह बताया, किया मजेदार ट्वीट

पर्थ स्कोचर्स के कप्तान मिशेल मार्श से बात करने के बाद, उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद डाली जिस पर बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया. गेंद डालने के तुरंत बाद वह मैदान पर बैठ गये. टीम के फिजियो क्रिस क्विनेल ने कहा कि कुल्टर-नाइल ‘गंभीर वेर्टिगो के शिकार’ हो गये थे.

इसे भी पढ़ें…

‘सुपर संडे ‘ : न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

एक वेबसाइट पर क्विनेल ने कहा, मैच के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और एहतियात के तौर पर अगले कुछ समय के लिए उन पर नजर रखी जाएगी.

इसे भी पढ़ें…

#NZvsIND : न्‍यूजीलैंड से टी20 सीरीज हारने बाद प्रतिष्ठा बचाने उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >