कराची : पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर फास्ट बॉलर शोएब अख्तर (38) ने रुबाब(20) से शादी रचा ली है. पख्तूनखवा प्रांत के हरिपुर की रहने वाली 20 वर्षीय लडकी के साथ विवाह बंधन में बंधें शोएब ने मीडिया की नजरों से दूर हरिपुर में निकाह किया. इस समारोह में उनके परिवार वाले मौजूद थे. एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने निकाह में बहुत कम लोगों को निमंत्रण दिया और निकाह कर ली .
इस रिपोर्ट के अनुसार ‘‘हक मेहर की रकम पांच लाख रुपये अदा की गयी. इस निकाह समारोह में अख्तर के माता पिता भी उपस्थित थे. ’’ अख्तर ने पहले इन रिपोटरें का खंडन किया था कि वह उस लडकी से शादी करने वाले हैं जो उनके माता पिता की पसंद है. अख्तर अभी 38 साल के हैं. उनके करीबी सूत्रों ने पीटीआई से पुष्टि की कि यह तेज गेंदबाज और उनका परिवार 12 जून को लडकी के घर गया था जहां दोनों परिवारों ने निकाह की तारीख तय की थी.
शोएब अपनी शादी तय होने के बाद काफी दिनों तक विवाद में रहे थे और आईपीएल मैच के दौरान भी उनकी शादी पर चर्चा होती रही शोएब और उनकी नयी बेगम की उम्र में काफी फर्क है लेकिन लड़की के परिवार वाले और शोएब को इससे कोई आपत्ति नहीं है.
