#ENGvsWI : इंग्लैंड को झटका, तेज गेंदबाज स्टोन पीठ की चोट के कारण वेस्टइंडीज दौरे से बाहर

लंदन : इंग्लैंड का तेज गेंदबाज ओली स्टोन पीठ की चोट के कारण वेस्टइंडीज के दौरे में नहीं खेल पायेगा. रविवार को अभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद से स्टोन की पीठ के निचले हिस्से में जकड़न है. बारबाडोस में कराये गये स्कैन में पुष्टि हुई कि उनकी चोट गंभीर है, जिससे वेस्टइंडीज के […]

लंदन : इंग्लैंड का तेज गेंदबाज ओली स्टोन पीठ की चोट के कारण वेस्टइंडीज के दौरे में नहीं खेल पायेगा. रविवार को अभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद से स्टोन की पीठ के निचले हिस्से में जकड़न है.

बारबाडोस में कराये गये स्कैन में पुष्टि हुई कि उनकी चोट गंभीर है, जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में वह नहीं खेल पायेंगे. स्टोन ने तीन मैचों की शृंखला में टेस्ट पदार्पण की उम्मीद लगायी थी, लेकिन वारविकशर के इस तेज गेंदबाज को पांच दिवसीय क्रिकेट में आगाज का इंतजार करना होगा.

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार, स्कैन के बाद पता चला कि ओली स्टोन की पीठ में चोट है. वह इस हफ्ते के अंत में कैरेबियाई सरजमीं से स्वदेश लौट आयेंगे और फिर यहां और परीक्षण करायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >