पृथ्वी शॉ ने फिर किया कमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा पचासा

माउंट माउंगानुइ (न्यूजीलैंड) : युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ समेत चार बल्लेबाजों के अर्धशतक की मदद से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 340 रन बनाये. चार दिवसीय मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर पार्थिव पटेल 111 गेंद में 79 रन बनाकर […]


माउंट माउंगानुइ (न्यूजीलैंड) :
युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ समेत चार बल्लेबाजों के अर्धशतक की मदद से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 340 रन बनाये. चार दिवसीय मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर पार्थिव पटेल 111 गेंद में 79 रन बनाकर खेल रहे थे. इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले हनुमा विहारी ने 150 गेंद में 86 रन बनाये. वह दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए.

विहारी ने अपनी पारी में आठ चौके लगाये जबकि पटेल अब तक 10 चौके लगा चुके हैं. मयंक अग्रवाल ने 65 और साव ने 62 रन बनाये. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ए को शॉ और मुरली विजय ने अच्छी शुरूआत दी. मुरली विजय 28 रन बनाकर आउट हुए. शॉ ने अग्रवाल के साथ 50 रन की साझेदारी की लेकिन बायें हाथ के स्पिनर थियो वान वोरकोम ने उन्हें आउट किया.

विहारी और अग्रवाल ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े. अग्रवाल को मध्यम तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर ने बोल्ड किया. शॉ ने 88 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि अग्रवाल ने 10 चौके और दो छक्के जड़े. कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन विहारी और पटेल ने पांचवें विकेट के लिये 138 रन जोड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >