जब मुंबई लोकल ट्रेन में दिख गये रवि शास्‍त्री !, लोगों ने ऐसे लिये मजे

मुंबई : टीम इंडिया इस समय भले ही वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में व्‍यस्‍त है और मंगलवार को लखनऊ में दूसरा टी-20 मैच खेलने के लिए अपनी कमर कस ली है. लेकिन इस बीच मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री मुंबई लोकल में सफर करते नजर आये. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो […]

मुंबई : टीम इंडिया इस समय भले ही वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में व्‍यस्‍त है और मंगलवार को लखनऊ में दूसरा टी-20 मैच खेलने के लिए अपनी कमर कस ली है. लेकिन इस बीच मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री मुंबई लोकल में सफर करते नजर आये. उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लोगों ने उनकी तसवीर पर जमकर मजे भी ले रहे हैं.

जरा रुकिये, आप कुछ और सोचें उससे पहले यहां बता देना चाहते हैं कि मुंबई लोकल में जिस शख्‍स को रवि शास्‍त्री माना जा रहा है और सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल की जा रही है वो रवि शास्‍त्री नहीं बल्कि उनका हमशक्‍ल था.

* लोग कर रहे हैं फनी कमेंट्स

रवि शास्‍त्री के हमशक्‍ल की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर लोग जमकर मजे ले रहे हैं. एक शख्‍स ने लिखा, बीसीसीआई ने दिवाली बोनस नहीं दिया तो शास्‍त्री लोकल में कर रहे सफर.

https://twitter.com/Gadhvilaxman/status/1059113019878174720?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं एक और शख्‍स ने लिखा, जब विराट कोहली टीम के कप्‍तान नहीं होंगे, शास्‍त्री का ऐसा हाल होगा. एक अन्‍य यूजर्स ने तसवीर में कमेंट्स किया, जब रोहित शर्मा टीम के नियमित कप्‍तान बन जाएंगे, तो रवि शास्‍त्री का ऐसा हाल होगा.


https://twitter.com/Gujju_CA/status/1059283463105200128?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >