ये कोहली का जलवा ही तो है, बर्थडे से पहले ही ट्विटर पर #HappyBirthdayVirat ट्रेंड करने लगा

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली सोमवार को 30 साल के हो जाएंगे. लेकिन विराट कोहली का जलवा ही कहिये, उनके जन्‍मदिन के एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayVirat ट्रेंड करने लगा. विराट फैन्‍स अपने पसंदिदा क्रिकेटर को एक दिन पहले से ही जन्‍मदिन की बधाईयां देने लगे. विराट […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली सोमवार को 30 साल के हो जाएंगे. लेकिन विराट कोहली का जलवा ही कहिये, उनके जन्‍मदिन के एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayVirat ट्रेंड करने लगा.

विराट फैन्‍स अपने पसंदिदा क्रिकेटर को एक दिन पहले से ही जन्‍मदिन की बधाईयां देने लगे. विराट कोहली का 30वां जन्‍मदिन बेहद खास होने वाला है. खास इस मायने में कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा के साथ शादी के बाद यह उनका पहला जन्‍मदिन है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुष्‍का शर्मा अपने पति के जन्‍मदिन को बेहद खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली हैं. इस बार दोनों उत्तराखंड पहुंच गये हैं. बर्फबारी के बीच अनुष्‍का अपने क्रिकेटर पति को बर्थडे विश करेंगी.

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में व्‍यस्‍त है, लेकिन कप्‍तान विराट कोहली को इस सीरीज में आराम दिया गया है. विराट को जब भी मौका मिलता है अपनी प्‍यारी पत्नी के साथ छुट्टीयां मनाने के लिए कहीं निकल पड़ते हैं.

गौरतलब हो विराट कोहली इस समय दुनिया के नंबर एक बल्‍लेबाज बन गये हैं. वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्‍होंने लगातार तीन शतक जमाया और वनडे में 10 हजारी क्‍लब में अपने को शामिल कर लिया. कोहली मौजूदा साल में 6 शतक के साथ वनडे में 1000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गये हैं. सचिन तेंदुलकर के बाद कोहली वनडे में सबसे अधिक शतक जमाने वाले खिलाड़ी हैं. कोहली के नाम अब तक 216 मैचों की 208 पारियों में 38 शतक और 48 अर्धशतक की मदद से 10232 रन हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >