जौहरी के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न की जांच करने वाली समिति की महिला अध्‍यक्ष ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली : बीसीसीआई की आंतरिक शिकायत समिति की प्रमुख कटरीना कृपलानी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. गौरतलब है कि बीसीसीआई ने महज छह महीने पहले इस शिकायत समिति का गठन किया था. अधिवक्ता कृपलानी के इस्तीफे से महज एक दिन पहले ही कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) ने बोर्ड के सीईओ […]

नयी दिल्ली : बीसीसीआई की आंतरिक शिकायत समिति की प्रमुख कटरीना कृपलानी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. गौरतलब है कि बीसीसीआई ने महज छह महीने पहले इस शिकायत समिति का गठन किया था.

अधिवक्ता कृपलानी के इस्तीफे से महज एक दिन पहले ही कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (सीओए) ने बोर्ड के सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय स्वतंत्र समिति के गठन की घोषणा की थी.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, हां, कटरीना ने आतंरिक शिकायत समिति के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कोई खास वजह नहीं बतायी है. जौहरी के खिलाफ सोशल मीडिया में आरोप लगने के बाद समिति गठित की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >