मिताली राज का रिकॉर्ड शतक, भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को हराया

मुंबई : मिताली राज के रिकार्ड नाबाद शतक की मदद से भारत ए ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया ए को 28 रन से हराकर तीन टी20 मैचों की शृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल की. मिताली ने स्मृति मंदाना के साथ पारी का आगाज किया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कड़ा सबक सिखाते हुए 61 गेंदों […]

मुंबई : मिताली राज के रिकार्ड नाबाद शतक की मदद से भारत ए ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया ए को 28 रन से हराकर तीन टी20 मैचों की शृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल की.

मिताली ने स्मृति मंदाना के साथ पारी का आगाज किया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कड़ा सबक सिखाते हुए 61 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाये. यह किसी भारतीय महिला बल्लेबाज का टी20 में सर्वाधिक स्कोर भी है. इससे पहले का रिकार्ड स्मृति (102) के नाम पर था.

मिताली ने केवल 31 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया जबकि शतक के लिये उन्होंने 59 गेंदें खेली. उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पांच विकेट पर 184 रन बनाये. ऑस्ट्रेलियाई टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 156 रन ही बना पायी.

स्मृति (एक), जेमिमा रोड्रिग्स (पांच), डी हेमलता (दो) और अनुजा पाटिल (शून्य) जल्दी पवेलियन लौट गयी लेकिन मिताली क्रीज पर जमी रही. उन्होंने अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान हरमनप्रीत कौर (33 गेंदों पर 57) ने उनका अच्छा साथ दिया.

इन दोनों ने 85 रन की साझेदारी की. हरमनप्रीत की पारी में छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम किसी भी समय लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी. उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज ताहिला मैकग्रा ने सर्वाधिक 47 रन बनाये. भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, पूनम यादव और अनुजा पाटिल ने दो . दो विकेट लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >